@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत

सोमवार, 3 सितंबर 2012

जन्मदिन कब मनाया जाए?

सब से पुराना चित्र
पृथ्वी (भू) से आकाश (ख) एक गेंद की तरह दिखाई देता है और लगता है कि धरती इस के मध्य बिंदु पर स्थित है।  अब आकाश का अध्ययन करना हो तो खगोल के हिस्से तो करने ही होंगे।   सूर्य हमें नित्य ही पूरब से पश्चिम की ओर यात्रा करता दिखाई देता है।  इस कारण जिस वृत्तीय रेखा पर हो कर वह यात्रा करता है उस रेखा पर हम ने खगोल को बारह भागों में बाँट रखा है।  वृत्त को हम ने 360 अंशों में विभाजित किया है। इस तरह बारह भागों मे बँटे इस खगोल का एक एक भाग 30-30 अंशों का है।  इन में से प्रत्येक भाग को उस भाग में सूर्य यात्रा के वृत्तीय मार्ग के निकट स्थित तारे जो आकृति बनाते हैं उन के नाम दे दिए हैं।  इन नामों को हम राशियों के नाम से जानते हैं।  प्रतिमाह सूर्य एक भाग से दूसरे में प्रवेश करता है, अर्थात एक राशि से दूसरी में जाता हुआ दिखाई देता है।  एक राशि से दूसरी में  सूर्य के इस प्रवेश करने को ही हम संक्रांति तथा एक के बाद एक दो संक्रांतियों के बीच के माह को हम सौर मास कहते हैं।  वर्ष में इस तरह बारह संक्रांतियाँ होती हैं।  एक सौर वर्ष 365.2564 दिनों का होता है। अब वर्ष किसी एक दिन से आरंभ हो कर किसी एक दिन समाप्त हो जाता है इस लिए उसे 365 दिन का मानते हैं। शेष लगभग चौथाई दिन इस गणना में नहीं आता इस कारण  हम हर चौथे वर्ष में एक दिन बढ़ा देते हैं और वह वर्ष 366 दिन का हो जाता है। इस बढ़े हुए दिन वाले वर्ष को हम लीप इयर कहते हैं। 

1968
माह की पहली अवधारणा पूरे चांद से पूरे चांद के या नवचंद्र से नवचंद्र के पहले वाले दिन तक के लिए हुई।  लेकिन चान्द्रमास तो 29.5306 दिन का ही होता है।  इस तरह के 12 माह को जोड़ें तो यह लगभग 354.3672 दिन का वर्ष ही होगा।  इस तरह सौर वर्ष और बारह चांद्र मासों के वर्ष में 10.8892 दिनों का अंतर आ जाता है। जो तीन वर्ष में 32.6676 दिन का हो जाता है। इस तरह हम पाते हैं कि तीन वर्षों में जहाँ संक्रांतियाँ केवल 36 होंगी वहीं चान्द्र मास 37 हो जाएंगे। इस तरह कोई भी एक चांद्र मास ऐसा होगा जिस में कोई संक्रांति नहीं होगी।  इस कारण से यह तय किया गया कि  नवचंद्र से आरंभ होने वाले जिस चांद्र मास में संक्रांति नहीं होगी उसे अधिक मास माना जाए और ऐसे महिने वाले वर्ष को 13 मास का माना जाए।  इस वर्ष भाद्रपद मास की अमावस्या से अगली अमावस्या तक कोई संक्रांति नहीं पड़ रही है इस कारण से यह नवचंद्र मास अधिक मास हुआ और इस वर्ष में दो भाद्रपद मास हुए। अभी यही अधिक मास चल रहा है।

1975
मेरा जन्म विक्रम संवत 2012 सन् 1955 में हुआ।  यह वर्ष भी तेरह मास का था और दो भाद्रपद मास थे।  पहला भाद्रपद बीत जाने के उपरांत दूसरे भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि शनिवार को मेरा जन्म हुआ।  उस जमाने में जन्मदिन अंग्रेजी केलेंडर की तारीख से नहीं मनाया जाता था बल्कि तिथि से मनाया जाता था। भले ही मेरा जन्म अधिक मास में हुआ हो पर वह प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की प्रतिपदा को मनाया जाने लगा।  यह दिन रक्षाबंधन के दूसरे दिन आता था।  बचपन से यही स्मरण रहा कि जन्मदिन रक्षाबंधन के दूसरे दिन आता है।  लेकिन तिथि से वास्तविक जन्मदिन तो तब हो जब भाद्रपद मास में अधिकमास आ रहा हो।  जन्म के वर्ष के अतिरिक्त ऐसा केवल तीन बार हुआ है। 1974 में 1993 में और अब 2012 में भाद्रपद मास में अधिक मास हुए हैं।  इस में आश्चर्य जनक समानता यह है कि इन वर्षों में हर बार 19 वर्ष का अंतराल है। 

1992
स तरह यदि द्वितीय भाद्रपद की प्रतिपदा को जन्मदिन मनाया जाए तो इस वर्ष जन्मदिन शनिवार 1 सितंबर 2012 को ही हो चुका है।  इस दिन भी शनिवार था जैसा कि मेरे जन्मवर्ष संवत् 2012 ईस्वी सन् 1955 में था। जन्म रात्रि के 3.25 बजे हुआ था।  तब तक तारीख बदल कर 3 सितम्बर के स्थान पर 4 सितम्बर हो चुकी थी और प्रतिपदा समाप्त हो कर द्वितिया तिथि आरंभ हो चुकी थी। यदि जन्म समय की तिथि को देखा जाए तो रविवार 2 सितंबर 2012 को द्वितिया तिथि है।  इस तरह रविवार को भी जन्मदिन मनाने का मौका था। जन्म के समय नक्षत्र उत्तराभाद्रपद था। यह नक्षत्र 3 सितंबर 2012 को प्रातः तक है तो इस दिन भी जन्मदिन मनाया जा सकता है और 4 सितंबर 2012 को तो मनाया ही जा सकता है क्यों कि अंग्रेजी केलेंडर के हिसाब से वही मेरा जन्मदिन है।   

2010
फेसबुक और इंटरनेट पर उपलब्ध साधनों ने मित्रों को सितंबर की पहली तारीख से ही मेरे जन्मदिन की सूचना देना आरंभ कर दिया था और उसी दिन से शुभकामनाएँ भी मिलनी आरंभ हो गई हैं।  अब तक अनेक मित्र शुभकामनाएँ दे चुके हैं।  मैं भी चारों दिन शुभकामनाएँ प्राप्त करने के लिए तैयार बैठा हूँ। 

शनिवार, 11 अगस्त 2012

जर्मनी और नीदरलैंड्स ओलिम्पिक में अब तक

लंदन ओलिम्पिक में पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला आज

जर्मनी और नीदरलैंड्स (हॉलेंड) के मध्य

 मैच मध्यरात्रि बाद 12:00 बजे ईएसपीएन चैनल पर देखा जा सकता है

दोनों टीमों द्वारा ओलिम्पिक खेलों में अब तक खेले गए मैचों और आपसी मैचों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं प्रसिद्ध हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी -

 

पुरुष हॉकी : जर्मनी बनाम नीदरलैंड्स (हॉलेंड) अब तक का लेखा-जोखा






विवरण
जर्मनी
नीदरलैंड्स
कोच
मार्कुस वीसे
पॉलवन ऐस
कप्तान
मैक्समिलन मुलर
फ्लोरिस एवर्स
वर्तमान खिताब
मौजूदा ओलिम्पिक चैम्पियन (2008)
कुछ नहीं
ओलिम्पिक में उपस्थिति
17* बार
17 बार
स्वर्ण पदक
3 (1972 प. जर्मनी के रूप में, 1992, 2008)
2 (1996, 2000)
रजत पदक
3 (1936, 1984 एवं 1988 प. जर्मनी के रूप में)
3(1928, 1952, 2004)
कांस्य पदक
3 (1928, 1956, 2004)
3 (1936, 1948, 1988)
ओलिम्पिक में खेले
104 मैच
113 मैच
जीते
65 मैच
69 मैच
बराबर रहे
17 मैच
16 मैच
हारे
22 मैच
28 मैच
गोल किए
257
281
गोल खाए
124
178
सब से बड़ी जीत
9-1 स्पेन के विरुदध 1976 में पाँचवें स्थान के लिए हुए मैंच में
9-2 ब्रिटेन के विरुद्ध 2012 लंदन ओलिम्पिक के सेमीफाइनल में  
सब से बुरी हार
1-8  भारत से 1936 के ओलिम्पिक फाइनल में
0-6 पाकिस्तान से 1968 के पूल मैच में
सर्वकालिक रिकार्ड
कैलर परिवार ने 5 स्वर्ण और 4 रजत जीते  
टाइज क्रूज ने 1972 के ओलिम्पिक में 17 गोल किए
स्वर्ण हस्त
Golden Arms
स्टीफन टेवेस और जॉन पीटर टेवेस 1992, क्रिस्टोफर जीलर व फिलिप्स जीलर; टिम्पो वेस तथा बैंजामिन वेस ने 2008 में स्वर्ण
कजिन्स जेरीन डेल्मी और सेण्डर वान्डर वीडे ने 1996, 2000 में स्वर्ण तथा 2004 में पदक जीते
सांख्यिकी :  श्री बीजी जोशी द्वारा


 
जर्मनी-नीदरलैंड्स : ओलिम्पिक्स में हॉकी मैच
वर्ष
स्थान
मैच
विजेता
स्कोर
1928
एम्सटर्डम
पूल
नीदरलैंड्स
2-1
1936
बर्लिन
से.फा.
जर्मनी
3-0
1952
हेलसिंकी
क्वा.फा.
नीदरलैंड्स
1-0
1972
म्युनिख
से.फा.
जर्मनी
3-0
1988
सियोल
से.फा.
जर्मनी
2-1
1996
अटलाण्टा
से.फा.
नीदरलैंड्स
3-1
2000
सिडनी
पूल
बराबर
2-2
2004
एथेंस
से.फा.
नीदरलैंड्स
3-2
2008
बीजिंग
से.फा.
जर्मनी
1-1,
टा.ब्रे. 4-3
2012
लंदन
पूल
नीदरलैंड्स
3-1
कुल 10 मैचों में से जर्मनी ने 4 नीदरलैंड्स ने 5 जीते एक बराबर रहा दोनों ने 16-16 गोल किए
सांख्यिकी :  श्री बीजी जोशी द्वारा

*1964 के ओलिम्पिक में  जर्मन जनवादी गणतंत्र ने जर्मन संघीय गणतंत्र को 3 मैचों में हराया था। 1968 के ओलिम्पिक में दोनों टीमों ने अलग अलग हिस्सा लिया था। यहाँ उक्त दोनों ओलिम्पिक के रिकार्ड में से जर्मन जनवादी गणतंत्र का रिकार्ड के स्थान पर जर्मन संघीय गणतंत्र का रिकार्ड सम्मिलित किया गया है।