पेज

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

अभी ... कविता

ज यहाँ अंबिकादत्त की एक कविता प्रस्तुत कर रहा हूँ। यह कविता कविता के बारे में है। लेकिन जो कुछ कविता के बारे में इस कविता में कहा गया है। उसे संपूर्ण लेखन और संपूर्ण ब्लागरी के बारे में समझा जाना चाहिए। क्या ब्लागरी को भी ऐसी ही नहीं होना चाहिए, जैसी इस कविता में कविता से अपेक्षा की गई है? 




'कविता'
अभी कविता
  • अंबिकादत्त
अभी तो लिखी  गई है कविता
उन के लिए 
जिन के औजार छीन लिए गए

अभी बाकी है कविता !
उन के लिए लिखी जानी 
जिन के हाथ नहीं हैं
जीभ का इस्तेमाल जो सिर्फ पेट के लिए करते हैं

अभी बाकी है कविता का उन तक पहुँचना 
सपने जिन के राख में दबे हैं

उन के लिए बाकी है अभी कविता
जो कविता लिख रहे हैं
जो कविताएँ बाकी हैं
उन्हें कौन लिखेगा
किस के जिम्मे है उन का लिखा जाना

और हम जो लिख रहे हैं कविता
वो किस के लिए है?





18 टिप्‍पणियां:

  1. विचारणीय कविता है सभी कवियों के लिए...

    जवाब देंहटाएं
  2. कविता हो या ब्‍लॉगरी, जिम्‍मेदारियों की परिभाषाएं अपनी-अपनी.

    जवाब देंहटाएं
  3. सही है मगर यहाँ तो ब्लागरी सिर्फ ब्लागरों तक ही सिमट कर रह गयी है !

    जवाब देंहटाएं
  4. कविता का विषय क्या हो, प्रश्न गूढ़ है।

    जवाब देंहटाएं
  5. उन के लिए बाकी है अभी कविता
    विचारणीय कविता
    सुन्दर प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  6. निशब्द कर दिया अंबिका जी ने। शानदार प्रस्तुति। आभार।

    जवाब देंहटाएं
  7. अभी बाकी है कविता !
    उन के लिए लिखी जानी
    जिन के हाथ नहीं हैं
    जीभ का इस्तेमाल जो सिर्फ पेट के लिए करते हैं


    Bahut achchee baat kahee kavi ne .

    जवाब देंहटाएं
  8. और हम जो लिख रहे हैं कविता
    वो किस के लिए है?....

    लाजवाब...

    जवाब देंहटाएं
  9. यही तो विडंबना है कि जिनके लिए कविता लिखी जाती है उन तक पहुंच ही नहीं पाती। वे तो सिर्फ बिंब बनकर रह जाते हैं।

    जवाब देंहटाएं
  10. कविता का विषय क्या हो सही प्रश्न किया आपने,

    जवाब देंहटाएं
  11. @और हम जो लिख रहे हैं कविता
    वो किस के लिए है?..
    वाह,विचारणीय,
    सुन्दर प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  12. स्वांत: सुखाय। बाकी किसी के लिये लिखी तो वह खुशफहमी भर है।

    जवाब देंहटाएं
  13. @ ज्ञानदत्त पाण्डेय Gyandutt Pandey
    हम सब का(आप भी शामिल हैं)लिखा, सब कुछ हमारी अपनी खुशफहमियाँ ही तो हैं।

    जवाब देंहटाएं
  14. The King Casino | Play at the finest online casino in
    The King Casino is an all 바카라 사이트 추천 new gaming experience from the award winning 출장안마 Isle of Man septcasino based 더킹카지노 회원가입 on 더킹카지노 조작 high quality, high-quality gaming software,

    जवाब देंहटाएं

कैसा लगा आलेख? अच्छा या बुरा? मन को प्रफुल्लता मिली या आया क्रोध?
कुछ नया मिला या वही पुराना घिसा पिटा राग? कुछ तो किया होगा महसूस?
जो भी हो, जरा यहाँ टिपिया दीजिए.....