@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत

रविवार, 5 अगस्त 2012

हॉकी मुकाबले : भारत विरुद्ध द. कोरिया का अब तक का लेखा जोखा- बीजी जोशी



लिम्पिक हॉकी में  भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे भारत का मुकाबला द. कोरिया से होगा। 

भारत अब तक खेले गए तीनों मुकाबले हार कर पहले चार स्थानों के मुकाबले से बाहर हो चुका है।  अब उसे सम्मान बचाने के लिए खेलना होगा।  ओलिम्पिक्स में कोरिया के विरुद्ध भारत का रिकार्ड अच्छा रहा है। उस ने अब तक के चार मैचों में से दो मैच जीते हैं, एक मुकाबला बराबर रहा है और एक हारा है।  पिछले दस मैचों का रिकार्ड देखा जाए तो दोनों को बराबरी की टीमें कहा जा सकता है।  दोनों ने पाँच पाँच मैच जीते हारे हैं जिन में भारत ने 28 और द. कोरिया ने गोल किए हैं।  भारत ने हाल ही में ईपो में हुए अजलान शाह हॉकी कप में 25 मई 2012 को कोरिया को 2:1 से हराया था।  इस से भारत के खिलाड़ी आज अच्छे मनोवैज्ञानिक स्तर के साथ द. कोरिया से खेल सकते हैं।  हॉकी प्रेमियों के लिए आज का मैच भरपूर मनोरंजन दे सकता है मुकाबला बराबरी का होगा। 

विश्व के जाने माने हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी भारत और द. कोरिया के बीच के अब तक के मुकाबलों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं -


हॉकी मुकाबले: भारत विरुद्ध द. कोरिया
  अब तक का लेखा जोखा
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए
अब तक कुल
65
25
12
28
144
135
ओलिम्पिक में
4
2
1
1
11
8
पिछले 10 मुकाबलों में
10
5
0
5
28
27
पिछला मुकाबला
अज़लान शाह कप, ईपो में दिनांक 25.05.2012 को 2:1 से जीता
सब से बड़ी जीत
22, जनवरी 1985 को ढाका में एशिया कप का पूल मैच 8:1 से जीता
सबसे बुरी हार
16 सितम्बर 1999 को कैनबरा में चैलेंज कप का लीग मैच 1:6 से हारा
ओलिम्पिक्स में आखिरी जीत
एथेंस ओल्पिक में 27.08.2004 को 5:2 से जीता, गगन जीत ने 2 विक्रम पिल्लई, प्रभजोत सिंह और एडम सिंक्लेयर ने एक एक गोल किए
सांख्यिकी : बी.जी. जोशी


शुक्रवार, 3 अगस्त 2012

हॉकी : जर्मनी के विरुद्ध भारत का सफर

लिम्पिक हॉकी में भारत का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है।  पहले दो मैच हार जाने पर सेमीफाइनल प्रवेश की आशाएँ धूमिल हुई हैं।   यूँ भारतीय खिलाड़ियों में इस सफर को आगे ले जाने की क्षमता है, यदि खिलाड़ी बेहतर तालमेल स्थापित करें और अपनी रक्षापंक्ति को कुछ मजबूती प्रदान करें।  आज 3 अगस्त 2012 को भारत का मुकाबला दुनिया की नंबर एक टीम जर्मनी से हैं।  किसी भी तरह यदि वे जर्मनी से यह मैच जीत पाएँ तो न केवल सेमीफाइनल में पहुँचने की आशा को बरकरार रखेंगे साथ ही अपने आत्मविश्वास को भी लौटा सकेंगे।  

श्री बीजी जोशी


ज के इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 6.15 बजे ईएसपीएन व दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।

र्मनी के साथ भारत का अब तक का ओलिम्पिक सफर कैसा रहा है? 
यह बता रहे हैं हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी। 



 
भारत का जर्मनी के विरुद्ध अब तक का सफर
विवरण
खेले
जीते
बराबर रहे
हारे
गोल किए
गोल खाए
कुल
85
17
22
46
126
182
ओलिम्पिक में  अब तक
9
4
3
2
17
11
ओलिम्पिक में टर्फ पर
5
0
3
2
4
8
पिछले 10 मुकाबले
10
2
1
7
18
25
पिछला मुकाबला
लंदन में टेस्ट मैच दिनांक 5 मई 2012 को खेला
1 के मुकाबले 2 गोल से हारा
पिछली जीत
3 मार्च 2009 को पंजाब गोल्ड कप, चंडीगढ़ में
2 के मुकाबले शून्य गोल
सब से बड़ी जीत
8 के मुकाबले 1 गोल से
15 अगस्त 1936 को बर्लिन ओलिम्पिक फाइनल में
सब से बुरी हार
25 मार्च 1978 को विश्वकप में पूल मैच
शून्य के मुकाबले 7 गोल
ओलिम्पिक में अंतिम जीत
26 अक्टूबर 1968 को कांस्य पदक के लिए मैच
2 के मुकाबले 1 गोल से  जीता
पृथीपाल सिंह और बलबीर सिंह (रेलवे) ने गोल किए

बुधवार, 1 अगस्त 2012

ओलिम्पिक हॉकी - आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

लंदन ओलिम्पिक पुरुष हॉकी स्पर्धा में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। नीदरलैंड्‌स के हाथों अपना पहला मैच गँवाने के बाद प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भारत को मैच जीतना होगा।  भारत को पहले ही मैच में नीदरलैंड्‌स ने भारत को ३-२ से हराया था। पैनल्टी कॉर्नर को शतप्रतिशत गोल में बदलने की नीदरलैंड्स की क्षमता का लाभ उसे मिला। भारत ने दोनों गोल मैदान से किए थे।

न्यूजीलैंड टीम के ओलिम्पिक सफर की शुरुआत भी जीत से नहीं हुई है।  उसे भी अपने शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों हारना पड़ा है।  पहले मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए वह न्यूजीलैंड से बेहतर दिखाई रही है।  भारतीय फॉरवर्ड्‌स को जीतने के लिए अधिक आक्रामक शैली में खेलने की जरुरत है।  भारतीय टीम को पदक की दौड़ में बने रहने के लिए अंक बनाने का यह मौका नहीं खोना चाहिए।  भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए न्यूजीलैंड के अलावा पूर्व चैंपियन जर्मनी, कोरिया और बेल्जियम की टीमों से भिड़ना है।  

ह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स व ईएसपीएन चैनलों पर देखा जा सकता है।

 
हॉकी : भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए

कुल
77
43
15
19
176
120

ओलिम्पिक में अब तक
6
4
0
2
12
8

ओलिम्पिक में टर्फ पर
3
2
0
1
5
4

पिछले 10 मुकाबले
10
4
4
2
19
21

पिछला अंतिम मुकाबला
अजलान शाह कप, ईपो में 24 मई 2011 को 1-5 से हारे .

पिछली जीत
ऑकलैंड में टेस्ट सिरीज 1 मार्च 2009 को 2-0 से जीता

सब से बड़ी जीत
1964 की सिरीज में वेलिंग्टन में तीसरा टैस्ट 8-2 से जीता

सब से खराब हार
अजलान शाह कप ईपो 12 मई 2011 को लीग मैच 3-7 से हारा

ओलिम्पिक में पिछली जीत
बार्सीलोना में 7 अगस्त 1992 को सातवें स्थान के लिए मैच 3-2 से जीता मुकेश कुमार ने 2 व परगट सिंह ने 1 गोल किया




सांख्यकी : श्री बीजी जोशी के सौजन्य से