@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत

शुक्रवार, 3 अगस्त 2012

हॉकी : जर्मनी के विरुद्ध भारत का सफर

लिम्पिक हॉकी में भारत का सफर अभी तक निराशाजनक रहा है।  पहले दो मैच हार जाने पर सेमीफाइनल प्रवेश की आशाएँ धूमिल हुई हैं।   यूँ भारतीय खिलाड़ियों में इस सफर को आगे ले जाने की क्षमता है, यदि खिलाड़ी बेहतर तालमेल स्थापित करें और अपनी रक्षापंक्ति को कुछ मजबूती प्रदान करें।  आज 3 अगस्त 2012 को भारत का मुकाबला दुनिया की नंबर एक टीम जर्मनी से हैं।  किसी भी तरह यदि वे जर्मनी से यह मैच जीत पाएँ तो न केवल सेमीफाइनल में पहुँचने की आशा को बरकरार रखेंगे साथ ही अपने आत्मविश्वास को भी लौटा सकेंगे।  

श्री बीजी जोशी


ज के इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 6.15 बजे ईएसपीएन व दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।

र्मनी के साथ भारत का अब तक का ओलिम्पिक सफर कैसा रहा है? 
यह बता रहे हैं हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी। 



 
भारत का जर्मनी के विरुद्ध अब तक का सफर
विवरण
खेले
जीते
बराबर रहे
हारे
गोल किए
गोल खाए
कुल
85
17
22
46
126
182
ओलिम्पिक में  अब तक
9
4
3
2
17
11
ओलिम्पिक में टर्फ पर
5
0
3
2
4
8
पिछले 10 मुकाबले
10
2
1
7
18
25
पिछला मुकाबला
लंदन में टेस्ट मैच दिनांक 5 मई 2012 को खेला
1 के मुकाबले 2 गोल से हारा
पिछली जीत
3 मार्च 2009 को पंजाब गोल्ड कप, चंडीगढ़ में
2 के मुकाबले शून्य गोल
सब से बड़ी जीत
8 के मुकाबले 1 गोल से
15 अगस्त 1936 को बर्लिन ओलिम्पिक फाइनल में
सब से बुरी हार
25 मार्च 1978 को विश्वकप में पूल मैच
शून्य के मुकाबले 7 गोल
ओलिम्पिक में अंतिम जीत
26 अक्टूबर 1968 को कांस्य पदक के लिए मैच
2 के मुकाबले 1 गोल से  जीता
पृथीपाल सिंह और बलबीर सिंह (रेलवे) ने गोल किए

बुधवार, 1 अगस्त 2012

ओलिम्पिक हॉकी - आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

लंदन ओलिम्पिक पुरुष हॉकी स्पर्धा में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। नीदरलैंड्‌स के हाथों अपना पहला मैच गँवाने के बाद प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भारत को मैच जीतना होगा।  भारत को पहले ही मैच में नीदरलैंड्‌स ने भारत को ३-२ से हराया था। पैनल्टी कॉर्नर को शतप्रतिशत गोल में बदलने की नीदरलैंड्स की क्षमता का लाभ उसे मिला। भारत ने दोनों गोल मैदान से किए थे।

न्यूजीलैंड टीम के ओलिम्पिक सफर की शुरुआत भी जीत से नहीं हुई है।  उसे भी अपने शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों हारना पड़ा है।  पहले मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए वह न्यूजीलैंड से बेहतर दिखाई रही है।  भारतीय फॉरवर्ड्‌स को जीतने के लिए अधिक आक्रामक शैली में खेलने की जरुरत है।  भारतीय टीम को पदक की दौड़ में बने रहने के लिए अंक बनाने का यह मौका नहीं खोना चाहिए।  भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए न्यूजीलैंड के अलावा पूर्व चैंपियन जर्मनी, कोरिया और बेल्जियम की टीमों से भिड़ना है।  

ह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स व ईएसपीएन चैनलों पर देखा जा सकता है।

 
हॉकी : भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए

कुल
77
43
15
19
176
120

ओलिम्पिक में अब तक
6
4
0
2
12
8

ओलिम्पिक में टर्फ पर
3
2
0
1
5
4

पिछले 10 मुकाबले
10
4
4
2
19
21

पिछला अंतिम मुकाबला
अजलान शाह कप, ईपो में 24 मई 2011 को 1-5 से हारे .

पिछली जीत
ऑकलैंड में टेस्ट सिरीज 1 मार्च 2009 को 2-0 से जीता

सब से बड़ी जीत
1964 की सिरीज में वेलिंग्टन में तीसरा टैस्ट 8-2 से जीता

सब से खराब हार
अजलान शाह कप ईपो 12 मई 2011 को लीग मैच 3-7 से हारा

ओलिम्पिक में पिछली जीत
बार्सीलोना में 7 अगस्त 1992 को सातवें स्थान के लिए मैच 3-2 से जीता मुकेश कुमार ने 2 व परगट सिंह ने 1 गोल किया




सांख्यकी : श्री बीजी जोशी के सौजन्य से

सोमवार, 30 जुलाई 2012

हॉकी : भारत की भिड़न्त आज नीदरलैंड से / जीत मुश्किल लेकिन असंभव नहीं

बीजी जोशी, 
हॉकी स्क्राइब

भारत और नीदरलैंड्स के बीच लंदन ओलिम्पिक की हॉकी स्पर्धा में भिड़ंत भारतीय समयानुसार आज शाम 8.30 बजे रिवरबैंक एरिना में होगी।  आठ वर्ष बाद ओलिम्पिक में वापसी करने वाली भारतीय टीम अपने अभियान की अच्छी शुरुआत कर पुराना गौरव हासिल करने की कोशिश करेगी। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट ईएसपीएन पर देखा जा सकता है।

र्ष 1996 और 2000 ओलिम्पिक की स्वर्ण विजेता नीदरलैंड्स एकमात्र टीम है जिसने भारत के बाद लगातार ओलिम्पिक स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले हैं।  भारत ने 1928 से 1956 तक लगातार ओलिम्पिक स्वर्ण जीते थे लेकिन अब वह पिछले 32 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जूझ रहा है।

भारत ने पिछला स्वर्ण बहिष्कार से प्रभावित 1980 मॉस्को ओलिम्पिक में जीता था।  महिला टीम को अगर शामिल कर लिया जाए तो नीदरलैंड्स ने किसी भी अन्य देश से अधिक 14 ओलिम्पिक हॉकी पदक जीते हैं।  भारतीय पुरुषों के नाम आठ स्वर्ण के अलावा एक रजत और दो कांस्य से कुल 11 पदक हैं।  भारतीय टीम नीदरलैंड्स के प्रमुख हथियार ट्यून डिनायर से सतर्क रहेगी, जिन्हें सैंकड़ों अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और वे अपना पाँचवाँ ओलिम्पिक खेल रहे हैं।

बीजी जोशी, हॉकी स्क्राइब
भारतीय टीम के कोच माइकल नॉब्स ने कहा -नीदरलैंड्स की टीम काफी आक्रामक है और हमें सीखना होगा कि उसे किसी तरह का मौका नहीं दें।  हम ओलिम्पिक की तैयारियों के लिए कई तरह की चुनौतियों से जूझे हैं और खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की हैं।  नीदरलैंड्स की टीम अच्छी है लेकिन भारतीय बेहतरीन खेल दिखाने को प्रतिबद्ध हैं।  भारतीय टीम के कप्तान भरत छेत्री ने कहा -हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

च्छी शुरुआत, आधी जीत को चरितार्थ करने हेतु आज भारत के समक्ष  सशक्त नीदरलैंड्स को हराने का हिमालयी लक्ष्य है।  नीदरलैंड्स के कोच को उभरते विशेषज्ञ रॉडरिक वेउस्थाप (141 मैच में 69 गोल) व दुनिया के सर्वाधिक अनुभवी टयून डिनायर (446 मैच में 214 गोल) पर भरोसा है।

डिफेंस भारत का कमजोर पक्ष है।  कप्तान व गोलकीपर भरत छेत्री हवाई गेंदों को सुरक्षित बाहर फेंक देते हैं पर सतह पर सरपट दौड़ती गेंद को उनके पैर क्लियर नहीं कर पाते।  ऐसे में डीप डिफेंडर्स को अत्यधिक सजगता से खेलना होगा।  फॉरवर्ड्स को मिले मौके भुनाने ही होंगे। उम्मीद है कि संदीप सिंह तथा रघुनाथ पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को संजीवनी देंगे।  भारत की डगर मुश्किल दिख रही है, लेकिन असंभव नहीं। 

Ø  यह भारत का 187 वाँ टूर्नामेंट है व 19 वाँ ओलिम्पिक।
Ø  अब तक 1455 मैच भारत ने खेलकर 814 जीते हैं।
Ø  59 देशों के खिलाफ भारत खेला है।  नीदरलैंड्स के खिलाफ 93 मैचों में भारत ने 30 जीते,41 हारे तथा 22 ड्रॉ खेले हैं।
Ø  टर्फ हॉकी पर नीदरलैंड्स भारी है, उसने खेले गए 60 मैचों में भारत को 39 में हराया है।
Ø  भारत ने मात्र 11 जीते तथा 10 ड्रॉ रहे।
Ø  ओलिम्पिक की 10 भिड़ंतों में भारत ने 7 जीते, 2 हारे व 1 ड्रॉ खेला।

शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

ओलम्पिक हॉकी में अब तक सर्वाधिक गोल किस खिलाड़ी ने किए हैं?


ओलिंपिक हॉकी में अब तक सर्वाधिक गोल किस खिलाड़ी ने किए हैं?






यदि आप का उत्तर ध्यानचंद है, 
तो आप बिलकुल सही हैं।


  • भारत नें सर्वाधिक 114 मैच खेले, सर्वाधिक 75 मैच जीते, सर्वाधिक 415 गोल किए हैं।
  • 91 भारतीयों ने 410 गोल बनाए हैं। 
  • आज तक कुल 217 भारतीय खिलाडी 18 ओलंपिक खेलों में हॉकी खेलकर ओलिंपियन बने हैँ।
  • जापान के विरूद्ध 5 गोल जूरी द्वारा 1968 के भारत - जापान मैच में जापान के वॉक आउट करने पर अवार्ड किए गये थे।
  • धनराज पिल्लै ने 4 ओलिंपिक खेल कर सर्वाधिक 27 मैच खेले हैं। 
  • महान ध्यानचंद ने सर्वकालिक सर्वाधिक 39 गोल मारे हैं। 
 



 दहाई के अंक में गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची

क्रम
खिलाडी
पोजिशन
ओलंपिक खेले
मैच खेले
गोल मारे
1
ध्यानचंद
सेन्टर फारवर्ड
1928,1932,1936
12
39
2
बलबीर सीनियर
सेन्टर फारवर्ड
1948,1952,1956
8
22
3
पृथीपाल सिंह
राइट/लेफ्ट फुल बेक
1960,1964,1968
24
22
4
रूप सिंह
लेफ्ट इन
1932, 1936
7
22
5
उधम सिंह
लेफ्ट इन
1952,1956,1960, 1964
13
16
6
सुरिन्दर सोढी
सेन्टर फारवर्ड
1980
5
15
7
मर्विन फर्नांडीज
राइट इन
1980,1984,1988
20
11
8
हरबिन्दर सिंह
सेन्टर फारवर्ड
1964,1968,1972
26
10



 



 सांख्यिकी - श्री बीजी जोशी के सौजन्य से