@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत: South Korea
South Korea लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
South Korea लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 5 अगस्त 2012

हॉकी मुकाबले : भारत विरुद्ध द. कोरिया का अब तक का लेखा जोखा- बीजी जोशी



लिम्पिक हॉकी में  भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे भारत का मुकाबला द. कोरिया से होगा। 

भारत अब तक खेले गए तीनों मुकाबले हार कर पहले चार स्थानों के मुकाबले से बाहर हो चुका है।  अब उसे सम्मान बचाने के लिए खेलना होगा।  ओलिम्पिक्स में कोरिया के विरुद्ध भारत का रिकार्ड अच्छा रहा है। उस ने अब तक के चार मैचों में से दो मैच जीते हैं, एक मुकाबला बराबर रहा है और एक हारा है।  पिछले दस मैचों का रिकार्ड देखा जाए तो दोनों को बराबरी की टीमें कहा जा सकता है।  दोनों ने पाँच पाँच मैच जीते हारे हैं जिन में भारत ने 28 और द. कोरिया ने गोल किए हैं।  भारत ने हाल ही में ईपो में हुए अजलान शाह हॉकी कप में 25 मई 2012 को कोरिया को 2:1 से हराया था।  इस से भारत के खिलाड़ी आज अच्छे मनोवैज्ञानिक स्तर के साथ द. कोरिया से खेल सकते हैं।  हॉकी प्रेमियों के लिए आज का मैच भरपूर मनोरंजन दे सकता है मुकाबला बराबरी का होगा। 

विश्व के जाने माने हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी भारत और द. कोरिया के बीच के अब तक के मुकाबलों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं -


हॉकी मुकाबले: भारत विरुद्ध द. कोरिया
  अब तक का लेखा जोखा
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए
अब तक कुल
65
25
12
28
144
135
ओलिम्पिक में
4
2
1
1
11
8
पिछले 10 मुकाबलों में
10
5
0
5
28
27
पिछला मुकाबला
अज़लान शाह कप, ईपो में दिनांक 25.05.2012 को 2:1 से जीता
सब से बड़ी जीत
22, जनवरी 1985 को ढाका में एशिया कप का पूल मैच 8:1 से जीता
सबसे बुरी हार
16 सितम्बर 1999 को कैनबरा में चैलेंज कप का लीग मैच 1:6 से हारा
ओलिम्पिक्स में आखिरी जीत
एथेंस ओल्पिक में 27.08.2004 को 5:2 से जीता, गगन जीत ने 2 विक्रम पिल्लई, प्रभजोत सिंह और एडम सिंक्लेयर ने एक एक गोल किए
सांख्यिकी : बी.जी. जोशी