@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत: लंदन ओलिम्पिक
लंदन ओलिम्पिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लंदन ओलिम्पिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 अगस्त 2012

आज लंदन ओलिम्पिक्स में भारत हॉकी का आखरी पूल मैच बेल्जियम के साथ


लिंपिक हॉकी में आज भारतीय समयानुसार शाम 8-30 बजे भारत का मुकाबला बेल्जियम की टीम से होगा।  दोनों टीमों के बीच आज तक कुल 58 मुकाबले हुए हैं जिन में से 42 मुकाबले भारत ने जीते हैं 10 बराबर रहे हैं और छह मुकाबलों में भारत ने हार का मुहँ देखा है।  पिछले 10 मुकाबलों में से 6 भारत ने जीते हैं, 2 बराबर रहे हैं और 2 में भारत हारा है। लेकिन पिछला मुकाबला जो कि जोहान्सबर्ग में चैम्पियन चैलेंज के दौरान हुआ था उसे बेल्जियम ने 3-4 गोल से जीता था। इस बार लंदन ओलिंपिक में बेल्जियम की टीम जिस तरह खेल रही है और 5 अगस्त को उस ने जिस तरह न्यूजीलैंड को बराबरी पर रखा उस से लगता है कि भारत के मुकाबले बेल्जियम का पलड़ा भारी है। यदि भारत के खिलाड़ी यह सोच लें कि एक भी पूल मैच न जीता तो देश और घर-परिवार में क्या मुहँ लेकर लौटेंगे तो ही शायद भारत यह मैच जीत सके। 
  
स मैच का सीधा प्रसारण आप ईएसपीएन पर देख सकते हैं

भारत और बेल्जियम के बीच अब तक के मैचों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं प्रसिद्ध हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी 

हॉकी : भारत और बेल्जियम के बीच अब तक का लेखा जोखा
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए
कुल मैच
58
42
10
06
176
83
ओलिम्पिक्स में
3
3
0
0
13
1
पिछले 10 मैच
10
6
2
2
37
28
पिछला मैच
जोहान्सबर्ग में चैम्पियन चैलेंज के दौरान दिनांक 04.12.2011 को भारत 3-4 से हारा
आखिरी जीत
ब्रुसेल्स टेस्ट सिरीज में दिनांक 17.07.2010 को 6-0 से जीता
सब से बड़ी जीत
एम्सटर्डम ओलिम्पिक्स में 19 मई 1928 को पूल मैच 9-0 जीता
सब से खराब हार
औडर्घम टेस्ट सीरीज में 19 जून 1999 को तीसरा टैस्ट 2-7 से हारा
ओलिम्पिक्स में आखिरी जीत
मैक्सिको सिटी में 18 अक्टूबर 1968 को पूल मैच 2-1 से जीता जिस में पृथीपाल सिंह और हरबिंदर सिंह ने एक एक गोल किए
सांख्यिकी : श्री बीजी जोशी द्वारा

रविवार, 5 अगस्त 2012

हॉकी मुकाबले : भारत विरुद्ध द. कोरिया का अब तक का लेखा जोखा- बीजी जोशी



लिम्पिक हॉकी में  भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे भारत का मुकाबला द. कोरिया से होगा। 

भारत अब तक खेले गए तीनों मुकाबले हार कर पहले चार स्थानों के मुकाबले से बाहर हो चुका है।  अब उसे सम्मान बचाने के लिए खेलना होगा।  ओलिम्पिक्स में कोरिया के विरुद्ध भारत का रिकार्ड अच्छा रहा है। उस ने अब तक के चार मैचों में से दो मैच जीते हैं, एक मुकाबला बराबर रहा है और एक हारा है।  पिछले दस मैचों का रिकार्ड देखा जाए तो दोनों को बराबरी की टीमें कहा जा सकता है।  दोनों ने पाँच पाँच मैच जीते हारे हैं जिन में भारत ने 28 और द. कोरिया ने गोल किए हैं।  भारत ने हाल ही में ईपो में हुए अजलान शाह हॉकी कप में 25 मई 2012 को कोरिया को 2:1 से हराया था।  इस से भारत के खिलाड़ी आज अच्छे मनोवैज्ञानिक स्तर के साथ द. कोरिया से खेल सकते हैं।  हॉकी प्रेमियों के लिए आज का मैच भरपूर मनोरंजन दे सकता है मुकाबला बराबरी का होगा। 

विश्व के जाने माने हॉकी स्क्राइब श्री बीजी जोशी भारत और द. कोरिया के बीच के अब तक के मुकाबलों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं -


हॉकी मुकाबले: भारत विरुद्ध द. कोरिया
  अब तक का लेखा जोखा
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए
अब तक कुल
65
25
12
28
144
135
ओलिम्पिक में
4
2
1
1
11
8
पिछले 10 मुकाबलों में
10
5
0
5
28
27
पिछला मुकाबला
अज़लान शाह कप, ईपो में दिनांक 25.05.2012 को 2:1 से जीता
सब से बड़ी जीत
22, जनवरी 1985 को ढाका में एशिया कप का पूल मैच 8:1 से जीता
सबसे बुरी हार
16 सितम्बर 1999 को कैनबरा में चैलेंज कप का लीग मैच 1:6 से हारा
ओलिम्पिक्स में आखिरी जीत
एथेंस ओल्पिक में 27.08.2004 को 5:2 से जीता, गगन जीत ने 2 विक्रम पिल्लई, प्रभजोत सिंह और एडम सिंक्लेयर ने एक एक गोल किए
सांख्यिकी : बी.जी. जोशी