@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत: न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्यूजीलैंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 अगस्त 2012

ओलिम्पिक हॉकी - आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

लंदन ओलिम्पिक पुरुष हॉकी स्पर्धा में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। नीदरलैंड्‌स के हाथों अपना पहला मैच गँवाने के बाद प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भारत को मैच जीतना होगा।  भारत को पहले ही मैच में नीदरलैंड्‌स ने भारत को ३-२ से हराया था। पैनल्टी कॉर्नर को शतप्रतिशत गोल में बदलने की नीदरलैंड्स की क्षमता का लाभ उसे मिला। भारत ने दोनों गोल मैदान से किए थे।

न्यूजीलैंड टीम के ओलिम्पिक सफर की शुरुआत भी जीत से नहीं हुई है।  उसे भी अपने शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों हारना पड़ा है।  पहले मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए वह न्यूजीलैंड से बेहतर दिखाई रही है।  भारतीय फॉरवर्ड्‌स को जीतने के लिए अधिक आक्रामक शैली में खेलने की जरुरत है।  भारतीय टीम को पदक की दौड़ में बने रहने के लिए अंक बनाने का यह मौका नहीं खोना चाहिए।  भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए न्यूजीलैंड के अलावा पूर्व चैंपियन जर्मनी, कोरिया और बेल्जियम की टीमों से भिड़ना है।  

ह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स व ईएसपीएन चैनलों पर देखा जा सकता है।

 
हॉकी : भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड
विवरण
खेले
जीते
बराबर
हारे
गोल किए
गोल खाए

कुल
77
43
15
19
176
120

ओलिम्पिक में अब तक
6
4
0
2
12
8

ओलिम्पिक में टर्फ पर
3
2
0
1
5
4

पिछले 10 मुकाबले
10
4
4
2
19
21

पिछला अंतिम मुकाबला
अजलान शाह कप, ईपो में 24 मई 2011 को 1-5 से हारे .

पिछली जीत
ऑकलैंड में टेस्ट सिरीज 1 मार्च 2009 को 2-0 से जीता

सब से बड़ी जीत
1964 की सिरीज में वेलिंग्टन में तीसरा टैस्ट 8-2 से जीता

सब से खराब हार
अजलान शाह कप ईपो 12 मई 2011 को लीग मैच 3-7 से हारा

ओलिम्पिक में पिछली जीत
बार्सीलोना में 7 अगस्त 1992 को सातवें स्थान के लिए मैच 3-2 से जीता मुकेश कुमार ने 2 व परगट सिंह ने 1 गोल किया




सांख्यकी : श्री बीजी जोशी के सौजन्य से