@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत: ओलम्पिक हॉकी में अब तक सर्वाधिक गोल किस खिलाड़ी ने किए हैं?

शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

ओलम्पिक हॉकी में अब तक सर्वाधिक गोल किस खिलाड़ी ने किए हैं?


ओलिंपिक हॉकी में अब तक सर्वाधिक गोल किस खिलाड़ी ने किए हैं?






यदि आप का उत्तर ध्यानचंद है, 
तो आप बिलकुल सही हैं।


  • भारत नें सर्वाधिक 114 मैच खेले, सर्वाधिक 75 मैच जीते, सर्वाधिक 415 गोल किए हैं।
  • 91 भारतीयों ने 410 गोल बनाए हैं। 
  • आज तक कुल 217 भारतीय खिलाडी 18 ओलंपिक खेलों में हॉकी खेलकर ओलिंपियन बने हैँ।
  • जापान के विरूद्ध 5 गोल जूरी द्वारा 1968 के भारत - जापान मैच में जापान के वॉक आउट करने पर अवार्ड किए गये थे।
  • धनराज पिल्लै ने 4 ओलिंपिक खेल कर सर्वाधिक 27 मैच खेले हैं। 
  • महान ध्यानचंद ने सर्वकालिक सर्वाधिक 39 गोल मारे हैं। 
 



 दहाई के अंक में गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची

क्रम
खिलाडी
पोजिशन
ओलंपिक खेले
मैच खेले
गोल मारे
1
ध्यानचंद
सेन्टर फारवर्ड
1928,1932,1936
12
39
2
बलबीर सीनियर
सेन्टर फारवर्ड
1948,1952,1956
8
22
3
पृथीपाल सिंह
राइट/लेफ्ट फुल बेक
1960,1964,1968
24
22
4
रूप सिंह
लेफ्ट इन
1932, 1936
7
22
5
उधम सिंह
लेफ्ट इन
1952,1956,1960, 1964
13
16
6
सुरिन्दर सोढी
सेन्टर फारवर्ड
1980
5
15
7
मर्विन फर्नांडीज
राइट इन
1980,1984,1988
20
11
8
हरबिन्दर सिंह
सेन्टर फारवर्ड
1964,1968,1972
26
10



 



 सांख्यिकी - श्री बीजी जोशी के सौजन्य से




6 टिप्‍पणियां:

विष्णु बैरागी ने कहा…

अरे वाह। यहॉं तो आपने ओलम्पिक की शुरुआत कर दी।

रोचक जानकारियॉं दी हैं आपने। उम्‍मीद है, यह क्रम जारी रहेगा।

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत बढिया जानकारी दी आपने, पर शायद आज तक भी हाकी में पहले से आखिरी नंबर तक ध्यान चंद दादा ही हैं.

रामराम.

Arvind Mishra ने कहा…

माहौल बनाए रखिये और भारत को ओल्मिक मेडल दिलाईये इस बार

Arvind Mishra ने कहा…

*ओलम्पिक

Satish Saxena ने कहा…

काश फिर कभी यह रिकार्ड दुहराया जाए ...

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

बड़े ही रोचक तथ्य..