@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत: ताजा विज्ञान समाचार अब हिन्दी ब्लॉग "कल की दुनियाँ" पर

सोमवार, 3 मार्च 2008

ताजा विज्ञान समाचार अब हिन्दी ब्लॉग "कल की दुनियाँ" पर

आप ने हिन्दी ब्लॉग "शब्दों का सफर" और "अदालत " देखें होंगे। इन में से एक हमें नए शब्दों, उन की रिश्तेदारी से परिचित कराते हुए हमारी शब्द सामर्थ्य का विकास कर रहा है। तो दूसरा न्याय जगत की ताजा खबरों से अवगत कराता रहता है। इन दोनों ही चिट्ठों का महत्व प्राथमिक है। ये हमारे ज्ञान को तो बढ़ाते ही हैं हमें लेखन के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं।
इसी श्रँखला में एक नए हिन्दी चिट्ठे "कल की दुनियाँ" ने और जन्म लिया है- यह चिट्ठा हमें आने वाले कल की दुनियाँ के लिए विज्ञान के योगदान की ताजा सूचनाऐं आप तक पँहुचा रहा है। यह आज प्रत्येक चिट्ठा पाठक की जरुरत था। सभी को इस चिट्ठे को रोज पढ़ना चाहिए। चिट्ठाकारों के लिए तो नयी वैज्ञानिक जानकारियाँ प्राप्त करने का यह सर्वोत्तम स्रोत साबित हो सकता है।
इस चिट्ठे के चिट्ठा कार ने अपने संबंध में जानकारियाँ उपलब्ध नहीं कराई हैं। लेकिन कोई अपनी पहचान छुपा कर भी हिन्दी पाठकों की सेवा कर रहा है, यह स्तुत्य है।
आप इस ब्लॉग पर यहाँ "कल की दुनियाँ" पर क्लिक कर के पहुँच सकते हैं।

4 टिप्‍पणियां:

Gyan Dutt Pandey ने कहा…

बलबिन्दर जी ने ब्लॉग तो काफी मेहनत से बनाया है। अच्छा किया आपने बता कर।

Sanjeet Tripathi ने कहा…

शुक्रिया सूचना के लिए, देखते हैं!

mamta ने कहा…

ब्लॉग की जानकारी देने का शुक्रिया।

अजित वडनेरकर ने कहा…

बहुत बहुत शुक्रिया द्विवेदीजी। मैं विज्ञान का विद्यार्थी भी रहा हूं और इसमें मेरी दिलचस्पी भी बनी रही है। ब्लाग पर इस विषय पर अब शुरुआत हुई है।